फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल: यूपी में मोदी की आंधी के आगे नहीं टिकेगा कोई!

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जिट पोल के नतीजों की माने तो दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने का नरेंद्र मोदी का रास्ता उत्तर प्रदेश मजबूत करता दिख रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक प्रदेश में मोदी की सुनामी चली है।
विज्ञापन


न्यूज24-चाणक्य टुडे 70, एबीपी नेल्सन 46 तो टाइम्स नाऊ 52 सीटें और इंडिया टीवी 54 सीटें तक भाजपा की झोली में डाल रहे हैं। जबकि यूपी में दशकों से सपा और बसपा का वर्चस्व खत्म होता दिखा रहा है।

कांग्रेस का ‌ड‌िब्बा होगा गोल!

एबीपी नेल्सन सर्वेक्षण में बसपा को 13, सपा को 12 तो टाइम्स नाऊ में सपा को 12 और बसपा को सिर्फ छह और इंडिया टीवी ने सपा को 11, बसपा को छह सीटों पर निपटा दिया है।

सर्वे के नतीजों में कांग्रेस की भी हालत पतली दिखाई गई है। एबीपी सर्वे में कांग्रेस को सिर्फ आठ तो टाइम्स नाऊ 10 सीटें मिल रही है। एबीपी का सर्वेक्षण उत्तर प्रदेश में भाजपा को 46, कांग्रेस को आठ, बसपा को 13, सपा को 12 और अन्य को एक सीटें दिखा रहा है।

सप-बसपा को भी होगा नुकसान

टाइम्स नाऊ भाजपा को 52, कांग्रेस को 10, बसपा को छह और सपा को 12 सीटें दे रहा है। इंडिया टीवी भाजपा को 54, बसपा को छह, सपा को 11 सीट दे रहा है।

सर्वेक्षणों का मानना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में चौथे नंबर पर रही भाजपा अब की बार नंबर वन का पायदान हासिल कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ दस सीटें हासिल हुई थी। जबकि कांग्रेस को 21, बसपा को 20 और सपा को 23 और अन्य को छह सीटें मिली थी।

अंतर्कलह के बाद भी अच्छे आसार

मौजूदा परिस्थितियों में भाजपा को इतनी सीटें मिलती है तो भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के अंदर अंतर्कलह सामने आया था। पार्टी के कई नेताओं ने खुलकर ऐतराज जताया था। माना जा रहा है कि भाजपा को इसका नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन

भाजपा की झोली में सीटों की बार‌िश

मगर जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा की झोली में सीटों की बारिश हुई है, उसके मुताबिक सर्वे के नतीजे कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में वोट उम्मीदवार नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम पर दिया गया है।

भाजपा नेताओं ने भी इसका खुलकर स्वागत किया है। भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर कहते है कि ये नतीजे अभी वास्तविक नहीं है। असल नतीजे इससे भी ज्यादा होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें