फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में BJP-शिवसेना की करारी हार

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने निकाय चुनाव में  शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा के साथ-साथ उसकी सहयोगी शिवसेना को शिकस्त दी है।
विज्ञापन


289 नगर पंचायत सीटों में से कांग्रेस ने 107 सीटें अपने नाम की है। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का नंबर है। जिसने 58 सीटों पर कब्जा जमाया।

शिवसेना तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रही। शिवसेना को 55 सीटें वहीं भाजपा को 24 सीटें आई हैं।

कांग्रेस पहले और एनसीपी दूसरे नंबर पर

नगर पंचायत और नगर परिषद के ये चुनाव रत्नागिरी, रायगढ़, जलगांव, ननदरबार, अहमदनगर, नासिक, नांदेड़, लातूर, ओस्मानाबाद, हिंगोली, वाशिम, वरधा, भंडारा और चंद्रपुर जिले में हुए।

इसके साथ-साथ पिंपरी-चिंचवाड़, अहमदनगर, नवी मुंबई और वृहन्मुंबई नगर परिषद (बीएमसी) के उप-चुनाव भी आयोजित किए गए।

बीएमसी चुनाव की बात करें तो शिवसेना के उम्मीदवार अनिल पाटणकर ने वार्ड नंबर 147 (चेंबुर घाटला) के लिए उप-चुनाव में अपने प्रतिस्पर्धी कांग्रेस के राजेंद्र नगराले को 6 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। पाटणकर को 11,517 वोट मिले जबकि कांग्रेस नगराले को 4,890 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। शिवसेना ने अहमदनगर निकाय चुनाव में भी एक सीट हासिल की है।

बीएमसी उपचुनाव में एनसीपी ने पिंपरी-चिंचवाड़, नवी मुंबई में तीन-तीन सीटें और अहमदनगर में एक सीट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर शिवसेना, भाजपा चौथे नंबर पर

निकाय चुनाव के परिणाम के बाद एनसीपी नेता और विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना को सीधे तौर पर नकार दिया है। उनका फैसला 'सरकार की जनविरोधी नीतियों' की वजह है।

धनंजय मुंडे ने आगे कहा कि ये चुनाव सूखा प्रभावित इलाके नांदेड़, ओस्मानाबाद और हिंगोली में हुए, जहां सरकार की अनदेखी से लोगों में गुस्सा था, जो चुनाव में उनके खिलाफ गया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने नए चुने गए सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने साबित किया कि वह निकाय चुनाव में नंबर एक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें