फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की 176 उम्मीदवारों की सूची

Wed, 06 Nov 2013 01:07 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 176 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन का पेंच फंसने के चलते दिल्ली की सूची बुधवार तक के लिए टाल दी गई। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं।
विज्ञापन


राजस्थान की पहली सूची में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे समेत 17 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने इस बार अल्पसंख्यक समुदाय से भी दो प्रत्याशियों पर दांव लगाने का फैसला किया है।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता व नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति की बैठक बुधवार को भी होगी। इसमें दिल्ली व मध्य प्रदेश के लिए बचे उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के आकस्मिक निधन के कारण मंगलवार को वहां के उम्मीदवारों के नाम तय करने का मामला एक दिन आगे के लिए टाल देना पड़ा।
विज्ञापन


अब भाजपा बुधवार को बाकी उम्मीदवारों के नाम तय करने की कोशिश करेगी क्योंकि पार्टी सात नवंबर से अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें