फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की 'पोल' खोलेगी भाजपा की किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर खेल के बाद अब भाजपा आपा संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक सनसनीखेज किताब ला रही है। भाजपा का दावा है कि 64 पन्नों की ये बुकलेट केजरी की पोल खोल देगी।
विज्ञापन

बुकलेट का शीर्षक है 'आप ऐसा है...'। भाजपा कार्यकर्ता देश भर में इस बुकलेट को बांट रहे हैं। किताब के छह अध्याय हिंदी और चार अध्याय अंग्रेजी में हैं।

परदे के पीछे का सच

किताब का एक अध्याय है परदे के पीछे का सच। इसमे केजरीवाल को अपने गुरु को धोखा देने वाला, दिल्ली की जनता को धोखा देने वाला बताया गया है। यहां जिक्र है कि कैसे केजरीवाल ने अन्ना को धोखा दिया और ‌49 दिन की सरकार गिराकर दिल्ली की जनता को ठगा।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जो बिना सिर पैर के बयान दिए हैं, किताब उसका जवाब है। पार्टी के अनुसार इस किताब में केजरीवाल केजरीवाल की हर हरकत का भंडाफोड़ है। यही नहीं नरेंद्र मोदी पर लगाए हर छोटे बड़े आरोप का जवाब भी है।
विज्ञापन

ये है गुजरात का सच

एक चैप्टर में केजरीवाल की गुजरात यात्रा का जिक्र है। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल केवल  आरोप लगाने के लिए गुजरात गए। गुजरात के जीडीपी, दंगों और कुपोषण से जुड़े मुद्दों पर उनके आरोपों का तीखा जवाब इस किताब में दिया गया है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जो बिना सिर पैर के बयान दिए हैं, किताब उसका जवाब है। पार्टी के अनुसार इस किताब में केजरीवाल केजरीवाल की हर हरकत का भंडाफोड़ है। यही नहीं नरेंद्र मोदी पर लगाए हर छोटे बड़े आरोप का जवाब भी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें