फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी नहीं बने PM, तो भाजपा की फजीहत बन जाएंगे ये इंतजाम!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल में जीत का इशारा मिलते ही भारतीय जनता पार्टी ने संभावित विजयश्री का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चर्चा है कि 16 मई को लोकसभा के चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 17 मई को दिल्ली पहुंचेंगे और उनके स्वागत के लिए करीब 25 हजार कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगे।

जीत की खुशी बांटने के लिए जहां लड्डूओं के ऑर्डर दिए जा रहे हैं, वहीं चुनाव परिणाम आने से पहले ही देश में जगह-जगह मोदी को बधाई देते पोस्टर और होर्डिंग्स लगा दिए हैं।
विज्ञापन


लेकिन...जरा ठहरिए! भाजपा की ये सारी खुशी एक्जिट पोल पर टिकी हुई है। तो सवाल ये है कि कहीं अगर एक्जिट पोल के नतीजे वास्तविक परिणामों से अलग या कम निकले, तो इन सारे इंतजामात का क्या होगा?

मोदी की अगवानी करेंगे 25 हजार कार्यकर्ता

जीत की उम्मीद के रथ पर सवार भाजपा ने वोटों की गिनती से एक दिन पहले की नरेंद्र मोदी की ताजपोशी की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित भाजपा 16 और 17 मई को दिल्ली में जोरदार जश्न मनाएगी।

17 मई को मोदी की अगवानी के लिए 25 हजार भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक मोदी का रोड शो होगा।

यदि परिणाम उल्टा आया, तो हो जाएगी फजीहत

एग्जिट पोल से उत्साहित भाजपाई उतावले भी हुए जा रहे हैं। मतगणना से पहले ही मेरठ शहर में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की बधाई वाले होर्डिंग लग गए हैं।

गढ़ रोड, हापुड़ रोड, विश्वविद्यालय मार्ग, बागपत तिराहा, बेगमपुल रोड समेत कई जगह ये होर्डिंग लगे हैं।

इन पर मोदी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल और होर्डिंग लगवाने वाले बिजेंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू बिल्डर के फोटो छपे हैं।

इन होर्डिंग को जो भी देख रहा है, वह इसकी चर्चा जरूर कर रहा है। एक भाजपा नेता ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि यदि परिणाम उल्टा आया, तो फजीहत हो जाएगी। इतनी जल्दी होर्डिंग नहीं लगवाने चाहिए थे।
विज्ञापन

भाजपा बनवा रही है 4000 किलो लड्डू

भाजपा की मुंबई इकाई ने सर्वे को ही वास्तविक परिणाम की सटीक भविष्यवाणी मानते हुए 4000 किलो लड्डू के ऑर्डर दे दिए हैं। इसके लिए शहर के कई हलवाई अभी से काम में जुट गए हैं।

पार्टी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, ‘हमें अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत की उम्मीद है। जैसे ही जीत की खबर आएगी, हम शहर में लड्डू बांटना शुरू कर देंगे। शहर की कई इकाईयों ने लड्डू बनाने के ऑर्डर दिए हैं। 16 मई की सुबह तक हमारे पास 4000 किलो लड्डू होंगे।’

भाजपा सूत्रों के मुताबिक लड्डुओं का सबसे बड़ा ऑर्डर गिरगांव के ‘जय गणेश मिठाई भंडार’ को दिया गया है। उधर कांग्रेस और उसकी सहयोगी एनसीपी नतीजों को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी दिखाने के मूड में नहीं दिख रही हैं। दोनों पार्टियों का कहना है कि अभी से मिठाइयों का ऑर्डर देना जल्दबाजी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें