फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PM की लोकप्रियता के कारण हीन भावना के शिकार हैं CM'

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा न करने को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण और संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के कारण हीन भावना का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस को खुश करने के लिए भाजपा जनता को अपने मन की भावना सार्वजनिक करने से रोक नहीं सकती। बीते दिनों सरकारी समारोह में हुई हूटिंग से नाराज हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा न करने की घोषणा की थी।

इसके बाद बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में हुए कार्यक्रम से राज्य के मुख्यमंत्री चव्हाण ने दूरी बना ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर सरकारी कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'लोकप्रियता से डर कर हीनभावना का शिकार'

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चव्हाण की बनाई गई दूरी को भाजपा ने संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन करार दिया है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से डर कर हीनभावना का शिकार हो गए हैं।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में विकास नहीं हुए, इससे राज्य की जनता स्थानीय सरकार से नाराज है। अब भाजपा जनता को अपने मन की भावना सार्वजनिक करने से नहीं रोक सकती। नकवी ने कांग्रेस पर आम चुनाव में मिली करारी हार से सबक न सीखने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि चुनावों में मिली भारी पराजय से अपने चेहरों पर जमी धूल की तह को साफ करने की बजाए कांग्रेसी उनका चेहरा दिखाने वाले आइने को साफ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें