फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड-कश्मीर के बाद ये होगा BJP का 'मिशन'

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से निपटने के बाद भाजपा मिशन पंजाब में जुट जाएगी। पंजाब में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और निर्बाध ढंग से लगातार बढ़ती जा रही ड्रग्स की तस्करी से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पार्टी को इसके खिलाफ अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दरअसल प्रधानमंत्री पहले भी नशाखोरी के खिलाफ पंजाब सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। इस बीच, अमेरिका दौरे में भी सिख संगठनों ने प्रधानमंत्री से मिल कर पंजाब में नशाखोरी की स्थिति पर चिंता और नाराजगी जाहिर करते हुए बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की जानकारी दी थी।

इस बीच, नशे के कारोबार पर ढेरों शिकायतें मिलने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी इस दिशा में सक्रिय हुआ है। पार्टी की योजना अपने इस अभियान में डेरा सच्चा सौदा सहित अन्य सामाजिक संगठनों को जोड़ कर बड़ा अभियान छेड़ कर सूबे में आम आदमी पार्टी के असर को कम करने और अपने दम पर खड़ा होने की है।
विज्ञापन


ड्रग्स तस्करी को हल्के में लेने के आरोपों से जूझ रही शिरोमणि अकाली दल का इस मामले में भाजपा से टकराव तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

नशेखोरी के मुद्दे पर शिअद से नाराज हैं पीएम

वैसे भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री ने न केवल बीते दिनों आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नशाखोरी पर चिंता जाहिर की थी, बल्कि मंगलवार को उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए लोगों से सलाह भी मांगी है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पंजाब के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और ड्रग्स माफिया के बढ़ते प्रभाव मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समक्ष चिंता जताई थी। तब बादल ने इस दिशा में तेजी से कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

कई संगठनों ने तो राज्य सरकार में भाजपा के शामिल होने के बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर नाराजगी भी जाहिर की। इन संगठनों ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस मुद्दे पर शिअद के साथ-साथ भाजपा के भी मुखर न होने के कारण पंजाब के अप्रवासी भारतीयों ने उस आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का मन बनाया जिसने इस करोबार को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें