फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटी को मारकर देशभक्ति साबित करें डी राजा'

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देश विरोधी प्रदर्शनों में माकपा सांसद डी राजा की बेटी के शामिल होने पर तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता ने निशाना साध दिया है। भाजपा नेता एच राजा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि डी राजा को अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए जेएनयू में देश विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने वाली अपनी बेटी को गोली मारने के लिए अपने साथी कामरेडों से कहना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा यहीं नहीं रुके कहा, अगर उनकी जगह मैं होता तो अपने बच्चों को देश विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए ऐसी ही सजा देता।

कायम्बटूर में शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को भी जेएनयू में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने पर राष्ट्र विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल गांधी और येचुरी को भी कहा देशविरोधी

राजा ने कहा कि अगर कम्यूनिस्ट देश से प्यार करते हैं, और उन्हें पता था कि जेएनयू में कुछ भी देश विरोधी कृत्य हुआ है, तो जितने लोगों ने उन आयोजनों में भाग लिया है वह सब राष्ट्रविरोधी हैं, चाहे वह राहुल गांधी हों या डी राजा या फिर सीताराम येचुरी।

हालांकि जब रविवार को अखबार ने इस संबंध में एच राजा से बात की तो उनका कहना था उनका मकसद किसी का कत्ल करना नहीं था। वहीं सीपीआई नेता डी राजा ने भाजपा सचिव के बयान पर सीधे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इसकी तुलना हिटलर से जरूर की।

बता दें कि एच राजा पूर्व में भी द्रविड़ आदर्श पेरियार और इसाई व मुस्लिमों पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस जांच का सामना कर चुके हैं। शनिवार को हुई प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने बहुत तल्‍ख लहजे में उन्होंने विरोधी नेताओं पर प्रहार किया था। हालांकि उनका कहना था कि वह सभी देश विरोधी तत्वों को बेनकाब करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें