भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन 'फ्रीडम 251' को एक बहुत बड़ा घोटाला बताया है। सोमैया के मुताबिक यह कंपनी 251 रुपए के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रही है। सोमैया के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा पॉन्जी स्कैम होगा।
सोमैया के मुताबिक फ्रीडम 251 स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी 'रिंगिंग बेल' ने महज तीन महीने पहले ही अपना पंजीयन करवाया है। इसके अलावा अभी तक उसके मालिक के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के मान पर कंपनी लोगों से जबरदस्त पैसा वसूल रही है। इसके अलावा कंपनी का कोई मैन्यूफैंक्चरिंग यूनिट भी नहीं है जिससे यह पता चले कि आखिर इसका उत्पादन कैसे हो रहा है।