फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में भाजपा सांसद गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की सनसनीखेज हत्या के मामले में सीबीआई ने जूनागढ़ के लोकसभा सांसद दीनू सोलंकी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में साबरमती जेल में बंद सोलंकी के भतीजे शिवा की पूछताछ के बाद यह कदम उठाया गया है। सीबीआई के मुताबिक हत्याकांड की आगे की जांच जारी है। सोलंकी को बुधवार को दिल्ली की निचली अदालत में पेश किया जाएगा।

सीबीआई की अब तक की जांच के मुताबिक जेठवा ने गिर के जंगलों में अवैध खनन के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। इसके कुछ ही दिन बाद 20 जुलाई 2010 को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने जेठवा की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


राज्य सरकार के आग्रह पर सीबीआई ने यह मामला पिछले साल अक्तूबर में अपने हाथों में लिया। जेठवा के परिवार वालों ने सीबीआई का ध्यान सोलंकी के धमकी भरे फोन की तरफ दिलाया।

जांच शुरू करने के बाद एजेंसी ने सोलंकी के भतीजे और पुलिस कांस्टेबल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। तमाम कवायद के बावजूद सीबीआई सोलंकी पर हाथ नहीं डाल पा रही थी।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बीते अगस्त में साबरमती जेल में इन पांचों से गहन पूछताछ की गई तो हत्याकांड से सोलंकी के तार जुड़ने लगे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एजेंसी को सोलंकी के खिलाफ कई सबूत मिले। इसी आधार पर मंगलवार को यह गिरफ्तारी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें