फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक ने मोदी-शाह को कोसा, वीडियो वायरल

Sat, 27 Jun 2015 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कोलाबा में भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जम कर आलोचना की है। ये खुलासा एक स्टिंग वीडियो से हुआ है।
विज्ञापन


कोलाबा से भाजपा विधायक राज पुरोहित वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह केवल अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए हैं।

लेकिन ये बात पुरोहित ने पूरे देश के संदर्भ में कही या फिर केवल पार्टी के संदर्भ में यह साफ नहीं हो पाया। वीडियो में पुरोहित साक्षात्कारकर्ता से कई जगह सहमत नजर आ रहे हैं।

भाजपा में नहीं है लोकतंत्र

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। पुरोहित ने कहा कि यूं तो सभी सामूहिक नेतृत्व की बात करते हैं लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है, जो पार्टी के लिए बेहद खतरनाक है।

पुरोहित ने वीडियो में यह भी कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस असहाय हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री पर 'उपर से दबाव' भी है। उन्हें कुछ 'प्रभावशाली व्यक्तियों' जैसे बिल्डरों और माला बार हिल के विधायक मंगल प्रभात के भी 'प्रभाव' झेलने पड़ते हैं।

पुरोहित ने राज ठाकरे को 'बोगस लीडर' भी कहा। इस स्टिंग में पुरोहित यह भी कहते दिख रहे हैं कि एकनाथ खड़से के बाद भाजपा में वह सबसे वरिष्ठ नेता हैं।

कालेधन की नीति में विरोधाभास

पुरोहित ने ये भी कहा कि एक तरफ तो पार्टी काले धन को मुद्दा बना कर सरकार में आई थी वहीं दूसरी ओर विदेशी निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं और साथ -साथ ये भी चाहते हैं कि एक-एक रुपए की जिम्मेदारी तय हो। पुरोहित ने कहा कि कालेधन का मुद्दा विरोधभास का शिकार है।

पुरोहित ने कहा कि मैं देश के बड़े व्यापारियो के बीच उठता बैठता हूं और कोई भी नीति से खुश नहीं है। वहीं इस वीडियो के आने के बाद विधायक मंगल प्रभात ने कहा वो बेबुनियादी बाते कर रहे हैं।

भाजपा के प्रवक्ता माधव भण्डारी ने कहा इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच के परिणाम आने के बाद पार्टी इस पर कार्रवाई करेगी। वहीं अपने बचाव में पुरोहित ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराएं।
विज्ञापन

पुरोहित ने किया अपना बचाव

पुरोहित ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी छवि बरबाद कर के किसी को क्या मिलेगा? उन्होंने कहा कि वे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी की बहुत इज्जत करते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो में आवाज उनकी नहीं है। पुरोहित ने कहा कि मैं कोई मंत्री नहीं हूं और न ही कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता हूं, मैं एक साधारण सा विधायक हूं।

यहां देखें वीडियो:


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें