फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भाजपा के एक और विधायक गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2013 07:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगा मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक कुंवर भारतेंदु सिंह को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


भारतेंदु पर पिछले महीने मुजफ्फरनगर में हुए दंगों को उकसाने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

बिजनौर से विधायक भारतेंदु सिंह को बृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गिरफ्तार किया गया। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खुद को बेकसूर बताया और अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश होने की बात कही।
विज्ञापन


दंगे मामले में कुंवर भारतेंदु से पहले भाजपा के दो विधायकों संगीत सोम और सुरेश राणा को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन पर नागला मंदौर गांव में पंचायत के दौरान भड़काऊ भाषण देकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और दंगे भड़काने का आरोप है।

भारतेंदु का नाम उन 16 राजनेताओं और सामुदायिक नेताओं की सूची में शामिल हैं जिनके खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें