फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने गायक पर बरसाए बाल्टी भर कर पैसे

Sat, 03 Oct 2015 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता गायक पर बाल्टी भर के पैसे बरसा रहे हैं और वो मजे से गाना गा रहा है। मामला गुजरात के वडोदरा का है जहां भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगीत कार्यक्रम में गायक पर पैसे बरसा रहे हैं।
विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होना शुरु हुआ। घटना 20 सिंतबर की है जब वडोदरा के हरनी इलाके में गणेश विसर्जन कार्यक्रम के समय एक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल मंच पर मौजूद गायक कीर्तिदन गड़वी के पीछे खड़े हो कर उन पर बाल्टी से नोट बरसा रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने अपने बचाव में कहा कि गड़वी प्रसिद्ध गायक हैं और इस कार्यक्रम के दौरान जो भी धन इकट्ठा किया गया है उसका उपयोग गायों की रक्षा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

पटेल ने यह भी कहा कि उन्होंने 'मैंने नोट नहीं बरसाया है, और न ही हवा में उड़ाया बल्कि लोगों ने जो पैसे दिए हैं, उनका उपयोग गायों की सुरक्षा और बीमार गायों के लिए किया जाएगा,और इस कार्यक्रम के दौरान मैं गायक को केवल पैसे दे रहा था।'

उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में 30 से 40 हजार रुपए इक्ट्ठा हुए थे।

यहां देखें वीडियो

Vadodara district's BJP President showers money during Ganesh Utsav (21.9.15) pic.twitter.com/BnBNTVTQip— ANI (@ANI_news) October 2, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें