नेता गायक पर बाल्टी भर के पैसे बरसा रहे हैं और वो मजे से गाना गा रहा है। मामला गुजरात के वडोदरा का है जहां भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगीत कार्यक्रम में गायक पर पैसे बरसा रहे हैं।
यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होना शुरु हुआ। घटना 20 सिंतबर की है जब वडोदरा के हरनी इलाके में गणेश विसर्जन कार्यक्रम के समय एक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल मंच पर मौजूद गायक कीर्तिदन गड़वी के पीछे खड़े हो कर उन पर बाल्टी से नोट बरसा रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने अपने बचाव में कहा कि गड़वी प्रसिद्ध गायक हैं और इस कार्यक्रम के दौरान जो भी धन इकट्ठा किया गया है उसका उपयोग गायों की रक्षा के लिए किया जाएगा।