फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के 'शत्रु' क्यों बने AAP के 'मित्र'?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां पूरी भाजपा केजरीवाल के धरने को अराजक और नौटंकी करार दे रही है। वहीं अपनी पार्टी से अलग रुख अख्तियार कर अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने केजरीवाल के धरने की तारीफ की है।
विज्ञापन


भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दिल्ली की पुलिस व्यवस्था में बदलाव के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार का आंदोलन बिल्कुल सही है। पुरानी व्यवस्था में बदलाव होना ही चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा वैवाहिक समारोह में शरीक होने वाराणसी आए थे। इसी दौरान बातचीत में उन्होंने केजरीवाल की तारीफ की।

गणतंत्र की अवमानना कर रहे हैं केजरीवाल: हर्षवर्धन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय गणतंत्र की अवमानना कर रहे हैं। आजादी के लिए कुर्बान होने वाले लाखों देशभक्तों यह अपमान है।

देशवासियों से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। आप पार्टी की सरकार दिल्ली को अराजकता की ओर धकेल रही है।

सरकार अगर वादे को पूरा करना चाहती तो दिल्ली के 60 हजार होमगार्ड को महिला सुरक्षा और दिल्ली वालों को अपराधियों से बचाने में लगा सकती थी।

इस समय ये जवान खाली बैठे हैं। पार्टी की निगाह अब लोकसभा चुनावों पर है। इसके साथ ही हर्षवर्धन ने केजरीवाल पर मुख्यमंत्री होकर केंद्रीय गृहमंत्री, उपराज्यपाल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग अशोभनीय है।

सेना और संव‌िधान का सम्मान नहीं करती आप: गोयल

शत्रुघ्न स‌िन्हा से अलग पूरी भाजपा पार्टी केजरीवाल को अराजक सा‌ब‌ित करने की कोश‌िश में लगे हैं।

भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने आम आदमी पार्टी पर न‌िशाना साधते हुए कहा था क‌ि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं।

‘आप’ हमारी राजनैतिक व्यवस्था और सेना जैसे पवित्र संगठन का सम्मान नहीं करते। यदि वह जनता के लिए काम नहीं कर सकती तो उसे बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। आगे गोयल ने कहा क‌ि जनता से क‌िए वादों से बचने के ल‌िए द‌िल्ली सरकार धरने की नौंटकी कर रही है।

इसके अलावा आप पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोयल ने आरोप लगाए क‌ि आम आदमी पार्टी माओवादियों द्वारा नियंत्रित है। इसका लक्ष्य प्रजातांत्रिक व्यवस्था को ठप करना और अराजकता फैलाना है।

दिल्ली में सरकार की वजह से कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा के विजय अभियान को रोकने के लिए कांग्रेस-आप ने गठजोड़ कर लिया है। उनका लक्ष्य इस देश की व्यवस्था को नष्ट करना है।
विज्ञापन

द‌िल्ली पुल‌िस और आप दोनों की गलती

दिल्ली में आप सरकार और पुलिस के बीच खींचतान पर वह दोनों की गलती मानते हैं। प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि मंत्रियों के साथ बदसलूकी करने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड करना चाहिए था। यह गलत है, लेकिन सरकार भी कम नहीं हैं।

रामगोपाल ने माना क‌ि इस पूरे मामले में आप के अलावा द‌िल्ली पुल‌िस की भी गलती है। उनके मुताब‌िक छापे के दौरान आरोपी पुल‌िसकर्म‌ियों को कानून मंत्री सोमनाथ भारती के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाह‌िए था।

अगर समय रहते आरोप पुल‌िसकर्मी को सस्पेंड कर द‌िया जाता तो मामला इतना बढ़ता ही नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें