फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले- राहुल गांधी को डुगडुगी बजा कर ढूंढ़ना पड़ता है

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के रामपुर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विकास और सुशासन में भागीदार बनने के लिए यूपी में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है। ये परिवर्तन बहुत जल्द होगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनावों के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो जाएगी। यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला सब (सपा, बसपा समेत अन्य सभी दल) से होगा।

नकवी शनिवार को रामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा सफल होगी। वहां भाजपा को रोकने के लिए जो महागठबंधन बना था, वो टूट गया।
विज्ञापन

मोदी जहां जाते हैं, अरबों का निवेश लाते हैं

बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस के गठबंधन को पराजय का सामना करना पड़ेगा। नकवी ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वो जहां जाते हैं वहां से अरबों-खरबों का निवेश आता है।

स्थिति ये है कि नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो डंका बजता है और राहुल गांधी कहीं जाते हैं तो डुगडुगी बजती है। कांग्रेस नेता डुगडुगी बजाकर खोजते हैं कि राहुल गांधी कहां है?

उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस खासकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो भूमिका रही, उससे उनकी हताशा और निराशा झलकती है। कांग्रेस की भूमिका विकास में बाधा करने वाली रही।
विज्ञापन

विकास के रास्ते चलने वाले का स्वागत

नकवी ने कहा कि रामपुर को हाल ही में स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया है। वो इसका श्रेय नहीं लेना चाहते हैं। श्रेय चाहे जो ले, लेकिन काम होना चाहिए। विकास के रास्ते पर जो भी चलेगा हम उसका स्वागत करेंगे। मुजफ्फरनगर दंगे के मुद्दे कहा कि इसके लिए चाहे जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, पूर्व मंत्री शसिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद, कपिल आर्य, राकेश मिश्रा, मोहन सैनी, सुभाष भटनागर, जागेश्वर दयाल दीक्षित, ख्याली राम लोधी, राजीव मांगलिक, अजय तिवारी, दिलीप सक्सेना, हंसराज पप्पू,  दीक्षा गंगवार, प्रमोद जौहरी, नरेंद्र सिंह गंगवार, भारत भूषण गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, दिलीप सक्सेना, लक्ष्मी सैनी, मुन्नी देवी गंगवार, देवेश गुप्ता व रानी गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें