फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंच पर एक साथ आए कई धुर विरोधी

Wed, 25 Sep 2013 06:06 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में हुई भाजपा की कार्यकर्ता महाकुंभ रैली कई मायनों में ऐतिहासिक रही। रैली के जरिए पार्टी ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश तो की ही, कई दिग्गजों ने भी आपसी मतभेद भुलाकर मंच साझा किया।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी तय होने के बाद पहला ऐसा मौका था, जब वे मंच पर अपने रास्ते के सबसे रोड़े लालकृष्ण आडवाणी के साथ दिखे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धुर विरोधी उमा भारती के साथ मंच साझा किया। वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा भी मंच पर एक साथ मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद छिनने के बाद उमा भारती मध्यप्रदेश की राजनीति से आम तौर पर दूर ही रही हैं। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा करने से भी बचती रहीं हैं।
विज्ञापन


माना जाता है कि उन्हें राज्य की राजनीति से दूर रखने के लिए ही पार्टी आलाकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ाया था।

तोमर और झा भी दिखे साथ
वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रभात झा आज मंच पर साथ दिखे, जबकि मध्य प्रदेश की राजनीति में इन्हें धुर विरोधी माना जाता है। नरेंद्र तोमर ने प्रभात झा के हटने के बाद ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान संभाली थी।

प्रभात झा के कार्यकाल में मध्य प्रदेश में भाजपा ने सभी उपचुनावों में जीत हासिल की थी। इसलिए माना जा रहा थी उन्हें ही दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोध के कारण प्रभात झा को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया। प्रदेश भाजपा की कमान नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपी गई, जो प्रभात झा के कार्यकाल के ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें