जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने बिहार के मौजूदा हालात में भाजपा की भूमिका पर ‘सच’ बोलने पर शिवसेना की तारीफ की है और कहा कि अन्य कई पार्टियों की भी ऐसी ही राय है। उन्होंने कहा कि अपने नए अवतार में भगवा पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी के समय के सहयोगियों के खिलाफ साजिश रच रही है।
उन्होंने राज्य में संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह गुप्त रूप से मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की मदद कर रही है। पूर्व सीएम ने भाजपा को मांझी के पक्ष में खुलकर सामने आने की चुनौती दी है।
एक साक्षात्कार में नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के इशारे पर जो कुछ बिहार में हो रहा है, शिवसेना ने उसकी सच्चाई बयां की है।