फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार भाजपा में लौट आए बीएस येदियुरप्पा

Fri, 03 Jan 2014 01:07 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी भाजपा में लौट आए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोनों पार्टियों ने संयुक्त तौर पर येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) के भाजपा में विलय की घोषणा की। अगले तीन-चार दिनों में बाकी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

बहुप्रतीक्षित विलय की पटकथा उस समय लिखी गई, जब कर्नाटक भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने येदियुरप्पा से विलय के निमंत्रण के लिए मुलाकात की। निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, AAP की लहर के बीच नरेंद्र मोदी को बड़ी कामयाबी!

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार और राज्य इकाई अध्यक्ष प्रहलाद जोशी के साथ खडे़ येदियुरप्पा ने कहा, ‘हमने भाजपा में केजीपी के विलय का फैसला किया है।’

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा आलाकमान ने बगैर शर्तों के साथ येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी की है। माना जा रहा है कि वह 2014 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, येदियुरप्पा ने कहा कि वह आगामी चुनाव में राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 20 से ज्यादा सीटें जीतने के लिए काम करेंगे। उधर, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने येदियुरप्पा को पार्टी में लौटने की शुभकामनाएं भी दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें