फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों को सम्मानित करने पर अड़ी भाजपा

Wed, 20 Nov 2013 01:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधियों की आलोचना से बेपरवाह भाजपा मुजफ्फरनगर दंगा मामले के आरोपी पार्टी विधायकों को सम्मानित करने के फैसले पर अडिग है।
विज्ञापन


पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राजनीतिक साजिश के तहत अपने विधायकों संगीत सोम और सुरेश राणा को फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें हर हाल में सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की आगरा रैली में इन विधायकों को सम्मानित किए जाने के फैसले की सपा और कांग्रेस ने तीखी आलोचना की है।
विज्ञापन


जवाबी हमले में भाजपा ने दोनों विधायकों को निर्दोष बताते हुए कहा कि दंगे के असली दोषी अब भी सत्ता की मलाई खा रहे हैं।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लोगों को पता है कि मुजफ्फरनगर दंगे में किसकी भूमिका थी। सपा और कांग्रेस की आलोचनाओं को राजनीति से प्रेरित बताते हुए नकवी ने कहा कि इन विधायकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि जिनकी इस दंगे में भूमिका थी, जिसने इन दंगों की आग में घी डाला, उसे पूरे देश ने देखा है। इसके बावजूद सपा सरकार उस व्यक्ति को सत्ता की मलाई खिला रही है।

नकवी ने कहा कि पहले इन विधायकों के खिलाफ एनएसए लगाया गया, मगर कोई सबूत न मिलने पर इन पर नए सिरे से फर्जी मुकदमे लाद दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें