पुडुचेरी के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में यौन उत्पीड़न का सामना कर रही छात्राओं के लिए भाजपा ने ओवरकोट की मांग की है।
शनिवार को पुडुचेरी भाजपा के महासचिव आरवी स्वामीनाथन ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार को पांचवीं से दसवीं क्लास तक की छात्राओं को ओवरकोट मुहैया कराना चाहिए ताकि उनकी हिफाजत सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में शिकायत पेटियां लगाई जाएं और जिन छात्राओं को धमकियां मिल रही हैं, प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।
बयान में कहा गया है कि छात्राओं पर यौन हमले के आरोपी टीचरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सरकार को गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूलों में केवल महिला शिक्षकों की तैनाती ही करनी चाहिए। साथ ही छात्राओं के लिए ऑनलाइन शिकायतों की सुविधा भी लागू किया जाना चाहिए।