फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लोकपाल पर कांग्रेस और आप को घेरा

Sat, 14 Dec 2013 12:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकपाल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन


राज्यसभा में लोकपाल विधेयक को पारित कराने का मामला आगे नहीं बढ़ पाने से नाराज भाजपा ने इस बिल को लेकर कांग्रेस व यूपीए सरकार की मंशा पर संदेह जताया है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस बिल को पारित कराने के पक्ष में नहीं है, इसी लिए सपा जैसे अपने सहयोगी दल से हंगामा कराके इस बिल को अटकाने की कोशिश में लगी है। जबकि आप पर लोकपाल को लेकर अनशन पर बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे का आंदोलन कब्जाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- अन्ना ने मंच से गोपाल राय को भगाया

भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में हंगामे को लेकर कांग्रेस और सपा में मैच फिक्सिंग है। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भाजपा पहले ही कह चुकी है, वह बिना चर्चा के भी इस बिल को पारित कराने के पक्ष में है। इसके बावजूद सरकार अपने सहयोगियों को नहीं मना पाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तव में टूजी व कोलगेट जैसे भ्रष्टाचार के मामलों से घिरी कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश में सख्त लोकपाल कानून बने। इसके अलावा भाजपा ने आप पर अन्ना हजारे के आंदोलन को कब्जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- कांग्रेस ने एलजी को भेजी AAP के समर्थन की चिट्ठी

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा अन्ना के आंदोलन को सलाम करती है और उनके आंदोलन को कब्जाने के आप के प्रयासों की निंदा करती है।

नकवी ने साफ कर दिया कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने में आप की कोई मदद नहीं करेगी। आप को भाजपा के समर्थन संबंधी सुझावों को हास्यास्पद बताते हुए नकवी ने कहा कि जब आप नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने का दावा कर रही है तो ऐसे में उसे समर्थन देने की बात सोचना बेतुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें