फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेशर्मी’ पर उतारू हैं नीतीश कुमार: रूडी

Wed, 24 Jul 2013 12:23 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि जदयू अपनी कमियों को बड़ी ही ‘बेशर्मी’ से विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी के पीछे छिपा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा, ‘नीतीश बेशर्मी से सभी चीजों पर परदा डालने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यजनक है। तथ्य यह है कि 23 मासूमों की मौत हुई और मुख्यमंत्री एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने का गेम खेल रहे हैं। दुनिया का कोई भी स्कूल कब्रगाह में तब्दील नहीं हुआ होगा। नीतीश ने तो मरने वाले मासूमों के बच्चों के परिवारों से मिलने तक भी जहमत नहीं उठाई।’

'कांग्रेसी ने ढाई अक्षर भी नहीं सीखे'
साथ ही भाजपा ने कांग्रेस और जदयू के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोला है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी की पाठशाला से कांग्रेस नेताओं ने कुछ नहीं सीखा, जबकि उसने जदयू नेताओं को संयम से रहने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सिखाए पाठ में कांग्रेस नेताओं ने ढाई अक्षर भी नहीं सीखे। इसका सुबूत यह है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का अपना कुचक्र जारी रखा है।

पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा इस बात पर चर्चा के लिए तैयार है कि आतंक की शुरुआत कब और कैसे हुई। लेकिन वह कांग्रेस को चुनावी बहस को बदलने का मौका नहीं देगी। बिहार में बड़बोले जदयू नेताओं पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि अब वे कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन


शाहनवाज ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा कांग्रेस की मददगार हैं, उसी तरह बिहार में जदयू और राजद अब कांग्रेस के मददगार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें