फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिश्वत के खेल में बंसल परिवार शामिल'

Sun, 05 May 2013 04:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में प्रमोशन के लिए करोड़ों की घूसखोरी मामले में मुख्य विपक्षी दल भाजपा रेल मंत्री पवन बंसल को लेकर और आक्रामक हो गई है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार को सस्पेंड करने के बाद रेल मंत्री के बर्खास्तगी पर अड़ी भाजपा ने कहा है कि यह करोड़ों की घूसखोरी पूरे पवन बंसल परिवार का घोटाला है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि करोड़ों के इस रिश्वतकांड में रेल मंत्री के भांजे विजय सिंगला के अलावा उनका बेटा अमित बंसल और भतीजा विक्रम बंसल भी शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कुछ कागजात पेश करते हुए कहा कि पवन बंसल के भांजे, बेटे और भतीजे के बीच व्यापारिक रिश्ते हैं।

उन्होंने बताया कि जेटीएल इंफ्रा कंपनी में विजय सिंगला और विक्रम बंसल साझेदार हैं। जबकि एक अन्य कंपनी रौनक एनर्जी में अमित बंसल और विक्रम बंसल कारोबारी साझेदार हैं।

उन्होंने कहा कि भतीजे ने अपने चाचा पवन बंसल का पता दे रखा है। ऐसे में सब मिलजुलकर व्यवसाय करते हैं। उन्होंने कहा कि इस रिश्वत कांड में पूरा बंसल परिवार शामिल है।

हालांकि शनिवार को कांग्रेस ने पवन बंसल के इस्तीफे से दो टूक इंकार कर दिया था।

इस बीच सीबीआई ने इस मामले में रविवार को सातवीं गिरफ्तारी की। सीबीआई ने राहुल यादव को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो और बिचौलियों की तलाश की जा रही है।

बंसल के घर के बाहर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में रेल मंत्री के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की मांग करते हुए पवन कुमार बंसल का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


प्रदशर्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जलते पुतले को पुलिस कर्मियों पर फेंक दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

चंडीगढ़ के अलावा मुरादाबाद, पटना और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भाजपा ने प्रदर्शन किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें