फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा!

Sun, 29 Mar 2015 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके हुए लिखा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गई है। भाजपा के कुल सदस्यों की संख्या 8.67 करोड़ सदस्य बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी के सदस्यों की संख्या 1.47 करोड़ सदस्य बन गए हैं।

उन्होंने इसके लिए कुशल नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया भाजपा को दुनिया की सबसे अधिक सदस्य संख्या वाली पार्टी बनाने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी।
विज्ञापन


आंकडों के मुताबिक विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकार्ड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का है। इस पार्टी के सदस्यों की संख्या 8.67 करोड़ है। भाजपा ने इस बार देश में 10 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 31 मार्च को सदस्यता अभियान समाप्त हो रही है।

भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी। Read: http://t.co/s93N3HZNmM— Dr. Laxmikant Bajpai (@LKBajpaiBJP) March 28, 2015
विज्ञापन



भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी। 8.67 करोड़ सदस्य बने देश भर में 1.47 करोड़ सदस्य बने उत्तर प्रदेश में बधाई बधाई बधाई— Dr. Laxmikant Bajpai (@LKBajpaiBJP) March 28, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें