भाजपा ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई है।
पहले ही 43 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी पार्टी तीन दर्जन और नामों की घोषणा कर सकती है। टिकट वितरण को लेकर अंसतोष के बाद पार्टी वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों और सांसदों के कुछ समर्थकों को भी टिकट दे सकती है।
समिति की बैठक में महाराष्ट्र पर चर्चा होगी या नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है। अगर समिति की बैठक के पहले शिवसेना से गठबंधन के फार्मूले पर बात हुई तो महाराष्ट्र पर भी चर्चा हो सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि नेतृत्व ने हरियाणा की बची हुई 47 सीटों पर गहन मंथन कर लिया है, मगर विशेष रणनीति के तहत सारे उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाएंगे।