फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ के इस्तीफे की मांग ने जोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार को लेकर विवादों में फंसे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


आप पार्टी से बगावत करने वाले विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने जहां सोमवार को धरना दिया, वहीं इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी), भाजपा और कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर हल्ला बोल दिया है।

जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई रिपोर्ट को आधार बनाकर राष्ट्रपति और उप राज्यपाल को पत्र लिखने का फैसला किया है।

कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

खिड़की एक्सटेंशन में विदेशी महिलाओं पर तथाकथित देह व्यापार और ड्रग्स तस्करी के इल्जाम लगाने और अभद्र व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने सोमवार को सचिवालय के बाहर धरना दिया।

भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन ने इस मामले पर कहा कि हमने कानून मंत्री को बर्खास्त करने के लिए केजरीवाल को पत्र लिखा है।

जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हम इस मामले को राष्ट्रपति के समक्ष भी ले जाएंगे।
विज्ञापन

बिन्नी पर कार्रवाई तो भारती के खिलाफ क्यों नहीं?

उधर, आईएसी के मीडिया प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘विदेशी महिला से अभद्र व्यवहार करने वाले कानून मंत्री सोमनाथ भारती को बर्खास्त करने की बजाय केजरीवाल बिन्नी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। यह सही नहीं है।’

हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता मुकुल वासनिक ने सीधे तौर पर तो इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। मगर राष्ट्रपति के ‘लोकलुभावन अराजकता’ वाले बयान पर आप पार्टी की टिप्पणी की आलोचना जरूर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें