फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाफत में मोर्चाबंदी में जुटे भाजपा और जदयू

Mon, 17 Jun 2013 08:22 PM IST
पटना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
17 साल पुरानी दोस्ती खत्म होते ही जदयू और भाजपा एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा बंदी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के विश्वासघात के आरोप पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जिस भाजपा में बुजुर्ग नेताओं को किनारे लगाया जा रहा है, उसके नेता हमें विश्वास और विश्वासघात के बारे में न बताएं।

नीतीश का इशारा लालकृष्ण आडवाणी की नाराजगी के बावजूद भाजपा में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी की ओर था।

नीतीश ने कहा कि जो लोग अपने बुजुर्गों की इज्जत नहीं कर सकते वे हम पर आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि जब नीतीश से जॉर्ज फर्नांडीज को जदयू में किनारे करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस आरोप को गलत बताया। नीतीश ने कहा कि जॉर्ज की तबीयत खराब है।
विज्ञापन


उन्होंने साफ कहा कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने का फैसला सोच समझ कर किया गया है।
मालूम हो कि गठबंधन को तोड़ने का ठीकरा जदयू के सिर पर फोड़ने के लिए भाजपा मंगलवार को बिहार में विश्वासघात दिवस मनाने जा रही है।  

बिहार विधानसभा में 19 जून को बहुमत साबित करने की तैयारी कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दिनभर अपने घर पर जदयू नेताओं और सलाहकारों के साथ विचार विमर्श करते रहे।
विज्ञापन


चार निर्दलीय विधायक भी जदयू की बैठक में पहुंचे। मालूम हो कि जदयू के पास 118 विधायक हैं और नीतीश सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ चार और विधायकों के समर्थन की ही जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें