फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्मिल्लाह परिवार का मोदी को तगड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
24 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन करेंगे बीजेपी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी। नामांकन के लिए बीजेपी ने प्रस्तावकों की बाकायदा एक लिस्ट बनाई है।
विज्ञापन


इस लिस्ट में कुछ आम भी हैं और कुछ खास भी। एक चायवाला भी मोदी के प्रस्तावकों में शामिल है। वडोदरा से नामांकन के वक्त भी मोदी ने अपने रसोइये को प्रस्तावक बनाया था।

प्रस्तावकों की लिस्ट में इस बात का ध्यान रखा गया है कि तमाम प्रस्तावक बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतिनिधित्व करते हों।

बिस्मिल्लाह के परिवार ने किया इंकार

मोदी के प्रस्तावकों में मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के बेटे जामिन हुसैन का नाम भी शामिल था। लेकिन उन्होंने प्रस्तावक बनने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि, "मेरे वालिद किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं थे, वो गैर राजनीतिक इंसान थे। वो संगीत से जुड़े हुए थे और हम भी यही काम करते हैं।"

हुसैन ने कहा कि अगर हमें संगीत कार्यक्रम के लिए बुलाया जाता है तो हम चले जाएंगे, राजनीति वाले कार्यक्रम से हम दूर ही भले।

ये लोग भी बनेंगे मोदी के प्रस्तावक

जो लोग मोदी के नामांकन में प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे, उनमें बीएचयू के संस्थापक रहे पंडित मदन मोहन मालवीय के पोते गिरधर मालवीय के अलावा एक नाविक, एक बुनकर समेत एक चायवाला भी शामिल है।

इन लोगों के अलावा बनारस घराने की शास्त्रीय परंपरा के मशहूर गायक और पद्मविभूषण पुरूस्कार से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र भी मोदी के प्रस्तावक बनेंगे।

अजय राय कर चुके हैं नामांकन

मोदी के टक्कर देने के लिए कांग्रेस की ओर से अजय राय मैदान में हैं जो 18 अप्रैल को नामांकन कर चुके हैं। उन्होंने अपने नामांकन से पहले तमाम मंदिरों और मजारों पर माथा टेका।

अजय राय ने काल भैरव की पूजा भी की थी और शराब का चढ़ावा भी किया था। अजय राय ने कांग्रेस आलाकमान से आग्रह किया है कि प्रियंका गांधी अगर उनके चुनाव क्षेत्र में प्रचार करें तो उनकी जीत पक्की हो जाएगी।

उन्होंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि प्रियंका ने खुद उनसे फोन पर बात की है और उनकी मदद का आश्वासन दिया है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका अजय राय के लिए वाराणसी में रोड शो भी कर सकती हैं हालांकि कांग्रेस पहले कह चुकी है कि वो अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर तक ही सीमित रहेंगीं।
विज्ञापन

जल्द ही केजरीवाल भी करेंगे नामांकन

अजय राय और मोदी के बाद अरविंद केजरीवाल भी वाराणसी से जल्द ही नामांकन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनके नामांकन की तारीख तय नहीं है।

इससे पहले जब भी केजरीवाल वाराणसी आए हैं, उनका विरोध भी हुआ है और कई जगहों पर स्वागत भी। देखना ये होगा कि केजरीवाल मोदी के सामने क्या कमाल दिखा पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें