फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स के साथ बिड़ला ग्रुप का अधिकारी धरा

Sun, 12 Jan 2014 08:02 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के जाने माने औद्योगिक घराने यश बिड़ला ग्रुप के एक शीर्ष अधिकारी को उसके दो सहयोगियों समेत ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को 16 जनवरी तक उनकी कस्टडी सौंप दी है। शनिवार रात को एनसीबी ने ग्रुप के एक शीर्ष अधिकारी अनंन वर्धन पाठक, उनके चपरासी और सिक्योरिटी ऑफिसर को एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रोहित कटियार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

यह मामला उस समय सामने आया जब पिछले हफ्ते आयकर विभाग ने ग्रुप के खिलाफ मिली शिकायत के आधार दक्षिण मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में छापा मारा था।

जब टीम ने पाठक के होटल के कमरे में छापा मारा, तो जांच में उन्हें ड्रग्स मिली। तुरंत ही एनसीबी को बताया गया और उन्होंने साफ कर दिया कि यह ड्रग्स करीब पांच ग्राम कोकीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें