फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल गेट्स इसलिए हो गए मोदी के कायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और खुले में शौच की बुराई को दूर करने की प्रतिबद्धता के माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेटस भी कायल हो गए हैं।
विज्ञापन


गेटस ने कहा कि यह खुद में खासा प्रेरणादायक है कि भारत वंचितों और गरीबों लोगों को इस तरह की सहूलियतें मुहैया कराने के लिए आगे आया है।
 
दुनिया के सबसे रईस शख्स बिल गेटस अपने ताजा ब्लॉग में ‘मीटिंग द’ न्यू प्राइम मिनिस्टर (नए प्रधानमंत्री से मुलाकात) में लिखते हैं, ‘मोदी ने शौचालयों की बारे में बात कर रहे हैं.......। यह ऐसा मसला नहीं है कि जिस पर ज्यादातर राजनीतिज्ञ बोलना पसंद करते हैं। हालांकि मेरा मानना है कि भारत के आजाद होने के बाद किसी भी अन्य नेता के मुकाबले नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभालने के कुछ समय बाद शौचालयों की जरूरत के प्रति सबसे ज्यादा जागरूकता बढ़ाई है।’
विज्ञापन

मोदी से मुलाकात के बारे में लिखा

अपने ब्लॉग में गेटस प्रधानमंत्री मोदी से पिछले महीने नई दिल्ली में मुलाकात के बारे में लिखा है। गेटस जब पिछले महीने मोदी से मिले थे तब उनके साथ उनकी पत्नी मेलिंडा भी थी। गेटस लिखते हैं, ‘एक घंटे से ज्यादा की इस मुलाकात में मोदी ने शौचालयों के निर्माण , टीकाकरण, बैंक खातों और अस्पतालों पर ही चर्चा की। ’

गेट्स लिखते हैं, ‘हम गरीबी से लड़ने और भारत के गरीब से गरीब लोगों की सेहत में सुधार लाने की मोदी की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर वहां से लौटे हैं। यह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी के लिए जो कि गरीब से गरीब लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का मौका देना चाहते हैं, यह बेहतरीन समय है।

मोदी ने साफ किया है कि वह देश में साफ सफाई और स्वच्छता सेवाओं में सुधार की सुस्त रफ्तार से नाखुश हैं। मोदी भारत में खुले शौच जाने की समस्या को 2019 तक खत्म करना चाहते हैं।’  मोदी ने गेटस दंपत्ति के सामने इस समस्या को हल के लिए कुछ विचार भी रखे। इनमें भारत के 500 शहरों में बस और रेलवे स्टेशन पर शौचालयों का निर्माण शामिल है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें