फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बिलावल का मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा वक्त नहीं हुआ जब पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने कहा था कि वो कश्मीर का इंच-इंच भारत से छीन लेंगे। उनके इस बयान के बाद मानो हंगामा हो गया और तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने आने लगीं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के सपनीले सागर में गोते लगाने वाली युवा भारतीय पीढ़ी भी जानने के लिए उत्सुक हो उठी कि आखिर ये कौन बिलावल है जो उनके देश को धमकी दे रहा है।

उन्होंने सर्च किया तो इंटरनेट की दुनिया पर बिलावल वायरल हो गए और एक से बढ़कर एक रिजल्ट दिखाई देने लगे। मजेदार बात ये रही कि जो वीडियो सामने आए उनमें से अधिकतर वीडियो ऐसे थे जिनमें उनकी हंसी उड़ाई जा रही थी।
विज्ञापन


और खास बात ये कि ये किसी भारतीय के बनाए हुए नहीं थे, इनको वहां की स्थानीय मीडिया ने ही बनाया था। ये तमाम वीडियो तो आपको यूट्यूब पर मिल ही जाएंगे लेकिन हम आपको दिखाएंगे वो वीडियो जो भारतीयों ने बनाए हैं और बिलावल को अपना मैसेज दिया है।

तो आगे की स्लाइडें पलटते जाइए और हर स्लाइड में देखिए शानदार वीडियो।

बिलावल को भारतीय छात्र का जवाब

विपुल गोयल आईआईटी मुंबई से ग्रेजुएट हैं और अपनी एक कंपनी चलाते हैं जिसका नाम है एचआर (ह्यूमर रिसोर्सेज)। विपुल शानदार स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। उनकी एक परफॉर्मेंस इन दिनों बहुत वायरल हो रही है।

TheViralFeverVideos के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को अपलोड किया गया है और इसे अभी तक 379,237 बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो में विपुल बिलावल भुट्टो की बात का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कश्मीर मु्द्दे का अनोखा हल इस वीडियो में बताया है। अगर आपने अभी तक ये वीडियो नहीं देखा है तो जरूर देखें।

हां, एक चेतावनी जरूर है। हंस हंस कर आपके पेट में दर्द हो सकता है।

बिलावल को भारतीय मुस्लिम का जवाब

एक और वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। ये वीडियो है आरजे नावेद का जिन्होंने अपने ही अंदाज में बिलावल को जवाब दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के एक नेता को फोन किया और कुछ ऐसा कहा कि वो भड़क उठे।

Teju yoo नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 659,672 बार देखा जा चुका है।

नावेद ने क्या कहा? पाकिस्तानी नेता को क्यों आया गुस्सा? बिलावल और कश्मीर के मुद्दे पर नावेद का क्या जवाब था? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए तो आपको ये वीडियो देखना ही पड़ेगा।

'राहुल गांधी जैसे नहीं हैं बिलावल'

एक और वीडियो भी इन दिनों चर्चा में है। East India Comedy के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। अभी तक 67,218 बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।

इस वीडियो में सौरभ पंत बता रहे हैं कि बिलावल, राहुल गांधी जैसे क्यों नहीं हैं। गौरतलब है कि कुछ एसे जोक्स वायरल हुए थे जिनमें बिलावल को पाकिस्तान का राहुल गांधी बताया जा रहा था।

इस वीडियो में बिलावल के कुछ अनूठे अंदाज भी देखने को मिलेंगे। बस आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा और साथ में अपनी हंसी पर काबू भी।

विज्ञापन

बिलावल को कॉमेडियन का जवाब

भारत के एक और स्टैंड अप कॉमेडियन ने बिलावल को जवाब दिया है। इन जनाब का नाम है पापा सीजे। इन्होंने बिलावल को भी कॉमेडियन करार दे दिया है।

अपने यूट्यूब चैनल से इन्होंने एक वीडियो अपलोड किया है जिसे अभी तक 45,538 बार देखा जा चुका है। पापा सीजे ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बिलावल को जवाब दिया है।

देखिए उन्होंने क्या कहा-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें