फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर का अकाउंट हैक कर पैसा रोमनी के फंड में डाला

Thu, 08 Nov 2012 12:11 AM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पटना निवासी एक डॉक्टर के बैंक अकाउंट को हैक कर 3.52 लाख रुपये अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी के प्रचार फंड में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

 
श्रीकृष्ण पुरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि डॉक्टर सुशील कुमार वर्मा का बोरिंग रोड स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में एक अकाउंट है। इसे 10 अक्तूबर को अज्ञात हैकरों ने हैक कर लिया और 3.52 लाख रुपये सैन फ्रांसिस्को स्थित रोमनी के प्रचार फंड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

उत्तरी श्रीकृष्णपुरी निवासी वर्मा को अपने अकाउंट से उक्त राशि निकाले जाने का पता मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर चला। वर्मा का कहना है कि उन्होंने रोमनी को कभी कोई चंदा दिया ही नहीं है। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक से की।
विज्ञापन


इसका समाधान नहीं होने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और अकाउंट ब्लॉक करवा दिया। बिहार डीजीपी अभयानंद ने मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच से कराए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें