फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प होगी बिहार की भावी राजनीति

Tue, 01 Oct 2013 12:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोषी साबित होने के बाद बिहार की राजनीति नई करवट लेगी।
विज्ञापन


राज्य में निकट भविष्य में पुराने राजनीतिक समीकरण टूटने और नए राजनीतिक समीकरण बनने के आसार बनते दिख रहे हैं।

खासकर राजद विरोधी दल जहां लालू की विरासत और वोट बैंक पर कब्जा करने के लिए अपनी ताकत झोंकेंगे।

वहीं खुद राजद इस फैसले के बाद उपजी सहानुभूति के सहारे चुनावी नैया पार लगाने का प्रयास करेगी। इस फैसले के बाद कांग्रेस और जदयू के संबंध और मधुर होने की भी संभावना बनती दिख रही है।
विज्ञापन


बिहार में भाजपा और जदयू का 17 साल पुराना संबंध टूटने के बाद वहां की राजनीति त्रिकोणीय हो गई है। राज्य में भाजपा और जदयू के बाद राजद अचानक ताकतवर हो कर उभरी है।
विज्ञापन


बीते दिनों महाराजगंज उपचुनाव में जदयू उम्मीउदवार को करारी शिकस्त दे कर राजद ने इसका अहसास भी कराया था।

अब मौजूदा स्थिति में जदयू अपना पूरा जोर राजद के वोट बैंक में सेंध लगाने और नेताओं को तोड़ने में लगाएगा।

खास बात यह है कि भाजपा से अलग होने के बाद जदयू भी पूरी तरह पिछड़ी, अति पिछड़ी और मुस्लिम वोटों पर निर्भर है, जो कि राजद का भी मुख्य वोट बैंक है।

जदयू की रणनीति कांग्रेस से हाथ मिला कर मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा करने और राजद नेताओं को तोड़ कर पिछड़ी जाति के वोट बैंक पर कब्जा करने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें