फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की जेलों में खुलेंगे जिम और लाइब्रेरी

Sat, 27 Oct 2012 04:01 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार सरकार ने राज्य के सभी जेलों में कैदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए जिम और पुस्तकालय खोलने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


देश में अपने तरह का अनूठा प्रयास करते हुए राज्य के जेल महानिरीक्षक आनंद किशोर ने बताया कि जेल विभाग ने राज्य के आठ केंद्रीय और 31 मंडल कारागार में जिम और पुस्तकालय स्थापित करने के लिए राशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के जेलों में पुस्तकालय और जिम स्थापित करना देश में संभवत: अपनी तरह की एक अनूठी पहल है। कैदियों की ओर से उठ रही मांग के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

किशोर ने बताया कि केंद्रीय जेलों में जिम के लिए एक लाख रुपये जारी किये गये हैं। जेल अधीक्षकों को शारीरिक प्रशिक्षक की स्थानीय स्तर पर भर्ती करने को कहा गया है ताकि कैदियों को व्यायाम के उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों के स्वस्थ रखने के अलावा उन्हें रचनात्मक कार्य में भागीदार बनाना है ताकि वे नकारात्मक चीजों से दूर रहें। अधिकारियों को इस नंवबर तक जिम और पुस्तकालय स्थापित कर लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


किशोर ने बताया कि कैदियों को शारीरिक स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करने के लिए अगले वर्ष राज्य स्तर पर कैदियों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। पुस्तकालयों में धर्म, विज्ञान और मनोरंजन से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें