फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश सरकार पर मंडराने लगे खतरे के बादल!

Fri, 16 May 2014 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की 40 सीटों में से 30 सीटों पर राजग की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू के कई विधायक पाला बदलने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन


यानी अगर सबकुछ ठीक रहा तो नरेंद्र मोदी का ताजपोशी के बाद नीतीश सरकार का जाना तय है। हालांकि भाजपा की सहयोगी लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान ने भी कहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जदयू में भगदड़ मचेगी और नीतीश सरकार अपने आप गिर जाएगी।

उन्होंने यह तक कह दिया कि बिहार में नवंबर, 2014 तक मध्यावधि चुनाव होंगे। पासवान ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा गठबंधन लंबा चलेगा। विधानसभा का चुनाव हम मिलकर लडेंग़े और दो-तिहाई सीटों पर एनडीए की जीत होगी।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी नीतीश सरकार को खतरे में बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रवैये के कारण सरकार परेशानी में आ गई है।

जदयू विधायकों में नाराजगी है। वे सरकार और पार्टी से खुश नहीं हैं। हालांकि, हुसैन ने यह भी साफ किया कि भाजपा सरकार गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी।

कुछ ही दिन पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे और राज्य में भाजपा के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि जदयू के 50 विधायक भाजपा के संपर्क में है। भाजपा के एक अन्य नेता अश्चिनी चौबे ने तो 21 मई तक नीतीश सरकार गिर जाने की भविष्यवाणी भी कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें