फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस-कॉमर्स के रिजल्ट घोषित

Wed, 28 May 2014 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, इंटरमीडिएट-2014 का साइंस और कॉमर्स संकाय परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आर्ट्स संकाय का रिजल्ट इसके बाद घोषित किया जाएगा।

छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर और रोल कोड को डालकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा राज्य के 882 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की थी। बारहवीं की इस परीक्षा की शुरूआत 15 फरवरी को हुई थी और इसकी समाप्ति 28 फरवरी को हुई थी।
विज्ञापन


बिहार बोर्ड की ओर आयोजित इंटरमीडिएट की इस परीक्षा में इस साल रिकॉर्ड 9,81,778 छात्र शामिल हुए हैं जिसमें 4,10,662 छात्राएं भी शामिल हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिकुलेशन की परीक्षा का रिजल्ट 30 मई को घोषित कर सकता है। साल 2013 में आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.25 प्रतिशत छात्राएं और 91.45 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
विज्ञापन


अमर उजाला की पूरी टीम उत्तीर्ण छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।

छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें