फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस का परीक्षा परिणाम कल

Tue, 19 May 2015 02:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/नयी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बुद्धवार को 12वीं के विज्ञान संकाय (Science stream) का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। लम्बे इंतजार के बाद बिहार बोर्ड बारहवीं का परिणाम घोषित किया जा रहा है। बोर्ड के एक अधिकारी ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि परिणाम दोपहर 03:00 PM बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित किए जाने की सभी मूलभूत तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। ऐसा पहली बार होगा जब बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकाय के परिणाम अलग-अलग घोषित करेगा। बोर्ड के द्वारा जारी विज्ञप्ति मुताबिक इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में कुल 15 लाख छात्र शामिल हुए हैं।

इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 03 मार्च के बीच राज्य के केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी। पिछले वर्ष साइंस और कॉमर्स का परिणाम 27 मई को घोषित किया गया था जिसमें 981,778 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
विज्ञापन


रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल पर भी
अमर उजाला रिजल्ट की नयी पहल "Get Results on your Mobile & Email" के तहत बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल के जरिए आप ऑटोमैटिक रिजल्ट भी पा सकते हैं।

अपना रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना नाम, रॉल नंबर, शहर या राज्य का नाम वैध मोबाइल नंबर, और ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के ठीक बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल भेज दिया जाएगा और परिणाम घोषित होने के बाद यह भी संदेश के जरिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्र अपना रिजल्ट हमारी वेबसाइट http://results.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।

अमर उजाला परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को उनके परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें