फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों तक फैली है कांठ बवाल की 'आग'

Sat, 05 Jul 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ की ‘आग’ गांवों तक फैल गई है। जगह जगह पंचायतों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिन गांवों में पहले से कभी धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद चला आ रहा था वहां टकराव की स्थिति बनने लगी है। अगर पुलिस प्रशासन समय से नहीं चेता तो बड़ी वारदात हो सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांठ में हुए बवाल ने पुलिस-प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। भीड़ हावी रही फोर्स पर। ट्रैक पर कब्जा जमाने वालों में अधिकांश ग्रामीण थे। कुछ कांठ क्षेत्र के थे तो कुछ छजलैट इलाके के। इससे साफ हो गया है कि बवाल का बवंडर गांवों तक पहुंच गया है। यही पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। जो माना जा रहा है उसके मुताबिक जनपद के कई गांवों में धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद चला आ रहा है। इन गांवों के अब वही विवाद गरमाने लगे हैं।

इन गांवों के लोगों ने भी प्रशासन को अर्जी देनी शुरू कर दी है। क्योंकि लाउडस्पीकर का विवाद केवल अकबरपुर चैदरी गांव में ही नहीं है बल्कि मंडल के कई गांवों में चला आ रहा है। क्योंकि अब इसी मुद्दे पर बवाल चल रहा है लिहाजा दूसरे गांव के लोग भी खुलकर मैदान में आ गए हैं। शुक्रवार को जब महापंचायत के लिए ग्रामीण निकल रहे थे तब भी कई गांवों में तनातनी होने लगी थी। दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। अब स्थिति में जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो हालात वाकई बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

रात भर चलीं दबिशें, 49 लोग गिरफ्तार

कांठ रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम करके फोर्स पर पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों की तलाश में रात भर दबिशें दी गईं। देर रात तक 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि कइयों की पहचान हो गई है। उधर गृह विभाग ने भी पुलिस अफसरों को आदेश दिया है कि डीएम पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
रेलवे स्टेशन पर दोपहर को करीब एक बजे 500 लोगों की भीड़ पहुंच गई थी। ट्रैक को बाधित कर दिया गया।

जब पुलिस और प्रशासनिक अफसर ट्रैक को खाली कराने पहुंचे तो भीड़ ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस पथराव में जिलाधिकारी समेत तमाम लोग घायल हुए। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। ट्रैक तो क्षतिग्रस्त किया ही गया है मालगाड़ी और एक्सप्रेस को भी नुकसान पहुंचाया गया। शाम को जब हालात सामान्य हो गए तो पुलिस ने पथराव करने वालों की तलाश में दबिशें दीं।

कुल 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बीस से ज्यादा की पहचान हो गई है। अफसरों का कहना है कि मौके पर वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। लिहाजा वीडियोग्राफी देखकर लोगों की पहचान की जा रही है। आसपास के गांवों में जाकर भी इनकी शिनाख्त कराई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गुंडा एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैक साफ कराने को आज उतरेगी फोर्स

प्रदर्शनकारियों ने मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग को ठप कर दिया है। देर रात तक लोग कब्जा जमाए थे। ट्रैक को चेक करने पहुंची गैंगमैन की टीम को भी दौड़ा लिया गया। यहां पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग करके ट्रैक को साफ कराने की प्लानिंग बनाई। स्योहारा थाने में मीटिंग करके टीमों का गठन किया गया। शनिवार की सुबह को ट्रैक खाली कराने के लिए फोर्स उतरेगी।

मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग दोपहर से ही बाधित हो गया था। हालांकि शाम को छह बजे तक मालगाड़ी और हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस को यहां से वापस करके ट्रैक साफ होने का ऐलान कर दिया गया था मगर रेलवे ने बगैर टेस्टिंग के ट्रेनें दौड़ाने से साफ इंकार कर दिया। खैर शाम को छह बजे के बाद गैंगमैन के दल ट्रैक को चेक करने के लिए निकले। गेट संख्या 434 पर करीब 150 मीटर के दायरे में पिंड्रोल क्लिप निकली हुईं थीं। यहां से थोड़ा सा आगे भीड़ ट्रैक पर थी। भीड़ ने ट्रैक को साफ नहीं करने दिया और गैंगमैन वापस लौट आए। इन लोगों ने रेलवे स्टेशन पर आकर कमिश्नर और डीआईजी को पूरा वाकया सुनाया।

कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही ट्रैक साफ कराया जाएगा। यहां से कमिश्नर पहले नूरपुर और फिर स्योहारा थाने पहुंचे। यहां बिजनौर के डीएम और पुलिस कप्तान को बुलाकर ट्रैक साफ कराने की प्लानिंग की गई। मंडलायुक्त शिवशंकर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह को ट्रैक साफ करा दिया जाएगा। भारी फोर्स की मौजूदगी में टेस्टिंग कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें