सीबीआई के नए निदेशक अनिल कुमार सिन्हा के सामने राजनीतिक लिहाज से संवेदनशील दो अहम चुनौतियां हैं।
पहला मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास माने जाने वाले उद्योगपति गौतम अडाणी की तीन कंपनियों के खिलाफ ओवर इनवायसिंग का है, जबकि दूसरा, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को सोहराबुद्दीन व तुलसी प्रजापति फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की क्लीन चिट से जुड़ा है।
सिन्हा की तीसरी चुनौती है कोयला ब्लॉक और 2जी घोटाले में सीबीआई के दो पूर्व निदेशकों एपी सिंह और रंजीत सिन्हा की विश्वसनीयता पर उठे सवालों के बीच एजेंसी की साख को बहाल करना। इस हालात में निदेशक का पद ग्रहण करने के बाद सिन्हा ने कहा है कि उनके लिए उनका काम ही हर सवाल का जवाब देगा।