लोकसभा चुनावों से पहले यूपीए सरकार ने आम लोगों को खुश करने के लिए पूरी कमर कस ली है। इस कड़ी में बुधवार को रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतरिम रेल बजट पेश किया।
रेल बजट में आम लोगों को राहत देते हुए यात्री किराए में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही 17 प्रीमियम ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई।
ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ कम करने के लिए रेलगाड़ियों में और डिब्बे जोड़े गए हैं। जल्द ही वैष्णो देवी के लिए भी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। शिलांग भी इसी साल रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा।
रेलमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता में रेलवे ने अपनी बड़ी भूमिका अदा की है। रेल बजट में 17 नई एसी ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया गया।
अब राहुल के लिए मॉडल ने उतारे कपड़े
राजनीति में बॉलीवुड की दिलचस्पी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। मेघना पटेल के मोदी-प्रेम के बाद अब दक्षिण की मॉडल तनिषा सिंह ने कांग्रेस के प्रचार के लिए न्यूड फोटो शूट कराया है।
मेघना की तरह की तनिषा ने भी अपने हाथ में राहुल की तस्वीर ले रखी है।
मेघना ने अपने शरीर के कुछ खास को मोदी की तस्वीर से ढंक रखा था। तनिषा ने राहुल की तस्वीर से खुद के शरीर को ढंक रखा है।
ये नरेंद्र मोदी लोकप्रियता की असर है या खुद लोकप्रिय होने का हथकंडा? बॉलीवुड अभिनेत्री मेघना पटेल ने अर्धनग्न होकर मोदी के प्रचार के लिए फोटोशूट कराया था।
लजीज खाने के साथ मोदी ने दिए जीत के टिप्स
नरेंद्र मोदी और भाजपा के सांसदों के लिए मंगलवार का डिनर काफी खास रहा। लजीज भोजन और तरह-तरह के जायके का लुत्फ तो लिया गया, लेकिन साथ ही असल राजनीति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मोदी ने जितना ध्यान व्यंजनों पर दिया, उससे कहीं ज्यादा गौर इस बात पर किया कि सियासत की ऐसी कोई टिप्स बतानी न रह जाए, जो चुनावों से पहले भाजपा सांसदों के जहन में कैद कराना जरूरी है।
इस डिनर में यह साफ दिखा कि नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि चुनावों में उनका और राहुल गांधी का सीधा मुकाबला हो। उन्होंने व्यावहारिक टिप्स दीं और पार्टी सांसदों से कहा कि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस मई में होने वाले लोकसभा चुनावों में सीट दर सीट की कोशिश करेगी, लेकिन भाजपा को इस लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है।
आईपीएल नीलामी: कौन खिलाड़ी कितने में बिका
आईपीएल की नीलामी का पहला दिन बेहद दिलचस्प रहा। दो दिन चलने वाली इस नीलामी के पहले दिन कुल 212.35 करोड़ रुपए (36 मिलियन डॉलर) खर्च हुए।
नीलामी का पहला दिन युवराज सिंह के नाम रहा, जिन्हें रॉयल चैंलेजर्स बंगलूर ने 14 करोड़ में खरीदा। जबकि दिनेश कार्तिक खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे भाग्यशाली क्रिकेटर साबित हुए जिन्हें खरीदने के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.5 करोड़ रुपए खर्च किए। दोनों क्रिकेटरों की बेस प्राइज दो करोड़ रुपए रखी गई थी। वीरेंद्र सहवाग को भी तगड़ा झटका लगा और उनकी अन्य क्रिकेटरों की तुलना में बेहद कम कीमत लगी।
हालांकि नीलामी का पहला दिन श्रीलंकाई क्रिकेटरों के लिए बहुत बुरा साबित हुआ, उसके ढेरों धुरंधरों को किसी ने नहीं लिया। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान तिलकरत्ने, महेला जयवर्धने, अजंता मेंडिस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और डेविड हसी जैसे ढेरों क्रिकेटरों के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई।
राहुल को सोनिया ने ही दिया डिमोशन
राहुल गांधी पर 500 करोड़ रुपए खर्च होने का असर टीवी और प्रिंट में दिखने लगा है और यह साफ हो गया कि राहुल गांधी, भाजपा के सेनापति नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से लोहा लेने को पूरी तरह तैयार हैं।
मंगलवार को खबर आई कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। ऊपरी सतह देखें, तो इसमें कुछ खास नहीं दिखता। लेकिन गहराई से जांच-पड़ताल करें, तो मालूम देता है कि पार्टी में राहुल गांधी का डिमोशन हो गया है।
कहानी दरअसल यह है कि लोकसभा चुनावों की अगुवाई राहुल गांधी को सौंपने के तीन हफ्ते के भीतर, कांग्रेस ने चौंकाने वाला ऐलान करते हुए बताया कि प्रचार समिति की अगुवाई सोनिया गांधी करेंगी। राहुल इस पैनल के को-चेयरमैन होंगे। ऐसे में यह साफ है कि प्रचार का जिम्मा इन्हीं दोनों के कंधों पर रहेगा।
14 साल की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के एक आवासीय विद्यालय में 14 वर्षीय छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
इस छात्रा ने रविवार सुबह दोरनापाल के अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना के बाद आवासीय विद्यालय के प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
छात्रा को अचानक पेट में असहनीय दर्द हुआ। छात्रा को नजदीक के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब जांच की रिपोर्ट सामने आई तो डॉक्टरों के होश उड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक 14 साल की छात्रा का पेट दर्द दरअसल प्रसव पीड़ा थी।
हिरासत में लिए गए राज ठाकरे
टोल वसूली का विरोध कर रहे एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राज ठाकरे ने टोल वसूली के विरोध में आज महाराष्ट्र में 'रास्ता रोको' आंदोलन की धमकी दी। पुलिस ने प्रदेश भर में एमएनएस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।
राज को समर्थकों के साथ मुंबई में हिरासत में लिया गया। राज ठाकरे पिछले कई दिनों से टोल वसूली का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एमएनएस कार्यकार्तओं से टोल न देने की अपील की थी।
एमएनएस कार्यकार्ताओं ने पिछले दिनों महाराष्ट्र में कई टोल नाकों पर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को उकसाने के आरोप में राज ठाकरे पर मुकदमा भी दर्ज किया।
'सौ दिन में सौ ब्रेकिंग न्यूज देंगे केजरीवाल'
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के दोस्त को ध्यान देना होगा कि देश में महात्मा गांधी और कई महान संत हुए हैं जो शक्ति संपन्न होते हुए भी सादगी का जीवन जीते थे।
वह खुद कभी स्कूटर, कभी निजी गाड़ी और कभी सरकारी गाड़ी से काम पर जाते हैं। उनके लिए ये सभी आफिस जाने के साधन हैं, साध्य नहीं। इनसे उनकी कार्यक्षमता नहीं बढ़ जाती।
उन्होंने कहा, सरकार में ब्यूरोक्रेसी को साथ लेकर चलना पड़ता है। दिल्ली में एक तरफ ब्यूरोक्रेसी है और दूसरी तरफ सरकार। जिस विजिलेंस को केजरीवाल कल तक चोर कहते थे, उसे अब जांच सौंप रहे हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव तक केजरीवाल की नौटंकी जारी रहेगी। सौ दिन में वह सौ ब्रेकिंग न्यूज देंगे।
दीपिका ने किया लगातार 30 घंटे काम
वर्ष 2013 की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री का खिताब जीतने वाली दीपिका पादुकोण ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दीपिका ने हाल ही में लगातार 30 घंटो तक काम किया।
वर्ष 2013 में दीपिका की रेस-2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और रामलीला प्रदर्शित हुई थी और इन सभी फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी।
बताया जाता है कि दीपिका ने हाल ही में लगातार 30 घंटो तक काम किया है। वह इन दिनों फराह खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हैप्पी न्यू इयर में काम कर रही है।
इस फिल्म के लिए दीपिका ने लगातार 15 घंटो तक शूटिंग की। इसके बाद दीपिका को एक अवार्ड फंक्शन में जाना था और वहां परफॉर्म करना था। दीपिका ने वहां जाकर परफॉर्म भी किया। इस तरह दीपिका ने लगातार 30 घंटो तक काम किया। हालांकि दीपिका की थकान उस समय दूर हो गई जब उन्हें इस अवार्ड समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बाजार से आउट होने के बावजूद धूम मचा रही ये किताब
करीब दो साल तक बाजार में धूम मचाने वाली अमेरिकी लेखक वेंडी डोनीगर की किताब ‘द हिंदूज़: एन अल्टरनेटिव हिस्ट्री’ पर एक संगठन ने आपत्ति जताई तो यह किताब बाजार से आउट होने वाली है। वहीं, इसकी इंटरनेट पर सर्च में तेजी आई है और यह धड़ल्ले से डाउनलोड की जा रही है।
डोनीगर की इस किताब पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप के चलते दिल्ली की अदालत ने इस पर रोक लगा दी। अदालत के आदेश के मुताबिक प्रकाशन कंपनी पेंगुइन इंडिया पुस्तक वापस लेने और उसकी बाक़ी बची प्रतियों को नष्ट करने के लिए सहमत हो गई है।
हालांकि अभी तक पेंगुइन इंडिया की तरफ़ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। डोनीगर की इस किताब को शिक्षा बचाओ आंदोलन संगठन ने ये कहते हुए क़ानूनी रूप से चुनौती दी गई थी कि इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस लगी। है और इसमें देवी-देवताओं के खिलाफ ओछी टिप्पणियां की हैं।