पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अल्पसंख्यकों की भीड़ द्वारा थाने और सार्वजनिक जगहों पर किए गए हिंसक प्रदर्शन मामले की जांच के लिए भेजे गए भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मालदा रेलवे रोक लिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल तीनों बड़े नेताओं भूपेंद्र यादव, एसएस आहलुवालिया और बीडी राम को मालदा स्टेशन पर ही हिरासत में ले लिया गया है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से भेजे गए इस प्रतिनिधिमंडल को हिंसा प्रभावित मालदा जिले का दौरा करना था और इस पूरे मामले पर पार्टी नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी।