फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ही बचाएगी: दुनिया का सबसे बड़ा शपथ अभियान

Mon, 06 Jan 2014 04:12 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
'अमर उजाला' की प्रस्तुति 'बेटी ही बचाएगी' अभियान के तहत रविवार को शपथपत्र भरने की होड़ मची रही। हर आम और खास ने आगे बढ़कर बेटी के हक में शपथ ली।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने शपथपत्र भरकर इसकी शुरुआत की और अपील की इसके लिए पूरा समाज आगे आए। उन्होंने कहा कि बेटी को उसका हक दें, उसे बेटे जैसा मानें और भेदभाव न करें।

'अमर उजाला' वर्ष 2014 'बेटी ही बचाएगी' अभियान के रूप में मना रहा है। इस कड़ी में 1 जनवरी से 24 जनवरी तक पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बेटी के हक के लिए शपथपत्र भी भरवाए जा रहे हैं। इसमें शहरवासियों ने खूब रुचि दिखाई।
विज्ञापन




















खुद शपथपत्र भरा और अपने साथी-संगियों को भी जागरूक किया। देखते ही देखते दो हजार से अधिक शपथपत्र भर गए। गंगागंज पनकी में युवक कांग्रेस के सम्मेलन में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, युवक कांग्रेस के मध्य जोन अध्यक्ष अंकित परिहार सहित कई कार्यकर्ताओं ने शपथपत्र भरे।
विज्ञापन


मतइयापुरवा (शास्त्रीनगर) में 'अमर उजाला' की ओर से लगाए गए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने इस अभियान की सराहना की। साथ ही डा. अवध दुबे, डा.रचना जैन के अलावा बस्ती के सैकड़ों लोगों ने शपथपत्र भरे।

फूलबाग में आम आदमी पार्टी की सदस्यता सभा में भी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता संजय सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने शपथपत्र भरे और इसके लिए अपील भी की।

पालिका स्टेडियम में स्पोट्र्स फाउंडेशन के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता, सचिव जय बजाज सहित कई फुटबॉल खिलाडिय़ों ने भी शपथपत्र भरे। यह अभियान जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें