फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने भी बोला, 'बेटी ही बचाएगी'

Tue, 28 Jan 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा दो में गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रम 'प्रणाम' में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भीड़ का जमकर मनोरंजन किया। जैसे ही सुनील शेट्टी मंच पर चढ़े वैसे ही पूरा मैदान धड़कन, धड़कन की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन


पब्लिक का मूड भांपते हुए उन्होंने अपनी फिल्म 'धड़कन' के डायलॉग बोले, फिर 'तुम दिल की धड़कन हो...' गाकर सुनाया। इससे पहले विधायक अजय कपूर ने वार्ड 60, 62 और 80 के तकरीबन 70 कांग्रेसियों को प्रतीक चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि वे दक्षिण क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्यनशील रहेंगे।

गणतंत्र दिवस पर रविवार को विधायक अजय कपूर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुनील शेट्टी ने पब्लिक के जोश को देखते हुए सबसे पहले देरी से आने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन


कहा कि प्लेन लेट होने की वजह से देर हो गई लेकिन कार का ड्राइवर प्लेन की रफ्तार से कार्यक्रम स्थल तक लेकर आया है।

लगातार तालियां और सीटियां बजती देख उन्होंने भीड़ से कहा कि बर्रा वालों आप कहो तो यहीं बस जाऊं, अपने पसंदीदा कलाकार की जुबान से यह शब्द सुनते ही भीड़ का जोश दूना हो गया और जोरदार तालियों से सुनील का स्वागत किया गया।

सुनील ने कहा कि उन्हें कानपुर के लोग बहुत अच्छे लगे, खासतौर बर्रा का तो कोई जवाब ही नही है। भीड़ का उत्साह देखते हुए तकरीबन ४० मिनट तक वह मंच रहे। अंत में उन्होंने फिल्म 'बार्डर' का गीत 'संदेशे आते है..' को  गाकर भीड़ को भावुक कर दिया।

इस मौके पर कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान, कोप स्टेट चेयरमैन विजय कपूर, केसीए के चेयरमैन डॉ संजय कपूर, पार्षद जीतेंद्र सचान, अंबुज शुक्ला, गुलाब सिंह, अरविंद त्रिवेदी, पूर्व पार्षद ललित मोहन श्रीवास्तव, वीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बेटी के फिल्मों में आने पर खुशी- सुनील
सुनील शेट्टी ने पत्रकारों से हुई बातचीत में बताया कि उनकी बेटी भी 'हीरो' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रही है।

बेटी का फिल्मों में आना उन्हें अच्छा लगा रहा है, आज का दौर युवाओं का ही है। दो तीन साल में बेटा भी फिल्मों में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी भी कुछ फिल्में प्रदर्शित होने वाली है।

शपथ बेटी की' फिल्म की सीडी और पोस्टर का विमोचन किया
कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाने वाली लघु फिल्म 'शपथ बेटी की' की सीडी और पोस्टर का विमोचन भी किया।

इस मौके पर उनको 'अमर उजाला' के बेटी ही बचाएगी अभियान के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि 'अमर उजाला' का यह अभियान सराहनीय है, आज हम लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा, क्योंकि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नही है।

इस दौरान लघु फिल्म के निर्माता किशोर शुक्ला, निर्देशक राबिन कुमार, कैमरामैन राजीव गुप्ता, प्रोडक्शन कंट्रोलर राजीव के साथ कलाकार अरशद खान, समृद्वि श्रीवास्तव, कृष्णा गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें