'अमर उजाला' और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के सहयोग से शुक्रवार को सिंहानिया स्कूल के मैदान में 'भूले बिसरे खेल' प्रतियोगिताओं का धमाकेदार आयोजन हुआ।
इन अनोखी प्रतियोगिताओं को खेलने के लिए 17 डिग्री और इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हुए। स्टापू और गुट्टों प्रतियोगिता होने के बाद तेज बारिश से व्यवधान हुआ और प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा। अब शेष सभी खेल 21 जनवरी को सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के ग्राउंड में होंगे।
24 जनवरी तक चल रहे 'अमर उजाला' के 'बेटी ही बचाएगी' अभियान के तहत भूले बिसरे खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
पहली बार हो रही इन प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साहित स्कूल कड़ाके की ठंड में ठीक समय पर सिंहानिया स्कूल के मौदान में पहुंचे।
शुभारंभ सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के निदेशक एनपी अग्रवाल ने किया। शुभारंभ करने के बाद अग्रवाल ने डिग्री और इंटर कॉलेज के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
इससे पूर्व 'अमर उजाला' के क्लस्टर हेड भूपेंद्र दुबे का स्वागत सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के प्रिंसिपल डॉ राजीव चौहान ने किया। स्कूल के निदेशक एनपी अग्रवाल का स्वागत वाइस प्रिंसिपल सुषमा नेगी ने किया।
अमर उजाला के क्लस्टर हेड भूपेंद्र दुबे ने खेल प्रतियोगिता के दौरान आए स्कूल और प्रतिभागियों को 'बेटी ही बचाएगी' इवेंट के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बेटियों को नई ऊंचाईयों पर जाने और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
ये स्कूल हुए शामिल
प्रतियोगिता में मुख्य रूप सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर, कामद शाइनिंग स्टार्स, कामद सरस्वती इंटर कॉलेज, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, सरस्वती महिला महाविद्यालय, डीजी कॉलेज, फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर, जेडी एजूकेशन सेंटर अर्रा रोड, गुरुनानक गल्र्स पीजी कॉलेज, आरएस एजूकेशन सेंटर, आरएस पब्लिक स्कूल, गुरुनानक इंटर कॉलेज, बीएनएसडी बालिका, एसएनसेन डिग्री कॉलेज और नगर निगम महिला इंटर कॉलेज शामिल रहे।