फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बोले बेनी, राहुल पीएम न बने तो धरना दूंगा

Wed, 29 May 2013 01:46 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करने को लेकर कांग्रेस के अंदर ही विरोधाभास है।
विज्ञापन


केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि यदि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया तो वह धरना शुरू कर देंगे।

बेनी ने कहा कि कांग्रेस में अब काफी बदलाव आ गया है। नई कांग्रेस राहुल गांधी की सोच के साथ चल रही है।

हंडिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में मुलायम पर तल्ख टिप्पणियां कीं। कहा कि सपा और भाजपा मिलकर चुनाव की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन


उनका साथ देने वाले धोखा खाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। जोर देकर कहा कि 2014 चुनाव में यूपी में सपा का हश्र बेहद खराब होगा।

बेनी ने कहा कि भाजपा और सपा मिलकर यूपी को बर्बाद करने में जुटी है। राज्य की विकास दर सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में परिवर्तन यात्रा में शामिल पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं पर हुए नक्सली हमले को दुखदायी बताया और इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि एनआइए जैसी एजेंसी से घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


बेनी ने कहा कि घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

बम धमाकों के आरोपी खालिद मुजाहिद की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत पर सवालिया निशान उठाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौत के कारणों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें