फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनी के बोल, ब्राह्मण बुद्धिमान और पिछड़े होते हैं मूर्ख

Wed, 15 May 2013 08:25 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि ब्राह्मण बुद्धिमान होते हैं और पिछड़े मूर्ख होते हैं।
विज्ञापन


पुरानी परम्पराओं में भी यही मान्यता रही है कि ब्राह्मणों को बुद्धिमान माना जाता रहा है, ऐसे में बिना मलतब के दोनों का साथ कहीं पर भी संभव नहीं है।

बेनी ने एक बार फिर बिना नाम लिए मुलायम सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जाति का विरोध करने वाले लोहिया का अनुयायी बताने वाले कथित समाजवादी ब्राह्मण सम्मेलन करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नब्बे में बाबरी मस्जिद गिराने में सीधे-सीधे तत्कालीन मुख्यमंत्री शामिल थे और भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद के साथ उनकी साठगांठ थी। उन्हें यह बात देर से पता चली, इसलिए अब इसका खुलासा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वर्मा ने कहा कि डॉ लोहिया हमेशा जाति की राजनीति की खिलाफत करते थे।

वह कहते थे कि जाति तोड़ो, समाज जोड़ो’।, लेकिन लोहिया के कथित अनुयायी अब ब्राह्मणों का जातिवादी सम्मेलन कराकर वैसी ही राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने मुलायम पर बिना नाम लिए साम्प्रदायिक होने का भी आरोप लगाया और कहा कि 30 अक्टूबर, 1990 को अयोध्या से अधिकांश केन्द्रीय सुरक्षा बल को हटा लिया गया था। वहीं पीएसी को जिलों में तैनात कर दिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस आडवाणी का नाम लेकर मुलायम अपनी पार्टी की सरकार को यह ताना देते हैं कि- आडवाणी कभी झूठ नहीं बोलते, उन्हीं आडवाणी से उनकी पुरानी साठगांठ चली आ रही है।

इसी साठगांठ की वजह से उस वक्त बाबरी मस्जिद क्षतिग्रस्त की गई थी।

यही नहीं एक तरफ वे पर्यटकों की तरह आए कोठारी बंधुओं समेत 14 लोगों को मारकर मुसलमानों को खुश कर रहे थे तो दूसरी तरफ हिन्दुओं को रामजन्म भूमि के दर्शन की अनुमति देकर खुश कर रहे थे।

यह साठगांठ अभी तक चली आ रही है, वरुण गांधी के खिलाफ कोई गवाह न मिलना सरकार की ही नाकामी है। इससे पहले नरेन्द्र मोदी को चुनाव जिताने के लिए सपा उनके खिलाफ मुसलमान उम्मीदवार भी लड़ा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पहले उन्हें शक था कि मुलायम साम्प्रदायिक हैं, लेकिन पुख्ता तौर पर अब पता चला है। इसके लिए मुझे आत्मग्लानि भी महसूस होती है।

चुनाव में कांग्रेस किसी से समझौता नहीं करेगी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसका किसी से समझौता नहीं होगा। चुनाव में यूपी में कांग्रेस को पचास और सपा को चार से पांच सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


बसपा दूसरे नम्बर की पार्टी होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह के बयान से खुद को अलग करते हुए कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट को अधिकार है कि अगर सरकार बेलगाम हो तो वह उसकी लगाम कस सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें