चुनाव आयोग ने कहा है कि गुजरात पुलिस की सूचना के आधार पर ही वाराणसी में मोदी की रैली को अनुमति न देने का फैसला किया गया।
गुजरात पुलिस ने रैली स्थल को मुफीद नहीं माना था। लेकिन आयोग ने भाजपा को रैली की अनुमति न देने के फैसले की जानकारी देने में देरी होने पर अफसोस जताया।
चुनाव आयुक्त एच.एस. ब्रह्मा ने नई दिल्ली में कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार की सुरक्षा टीम से जुड़े गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने यह संकेत दिया था कि रैली के लिए जिस जगह का चुनाव किया गया है वह मुफीद नहीं है।