फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच्चे मर रहे हैं, सैफई में नाच हो रहा है'

Fri, 27 Dec 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर जुबानी हमला किया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगों पर कांग्रेस के हालिया कड़े रुख को और धारदार बनाते हुए वर्मा ने कहा है कि मुलायम सिंह प्रदेश में गुंडई करवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लोग परेशान हैं। पीड़ित कैंपों में बच्चे मर रहे हैं।

मगर सपा सरकार सैफई में महोत्सव करवा रही है। विदेश से नाचने वाली लड़कियां मंगाई जा रही है। उन्हें तुरंत जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बेनी ने मुलायम सिंह पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा मुलायम सिंह और अमित शाह ने मिलकर करवाया है।

दोनों पार्टियों ने साजिश रची है कि मुस्लिम वोट पर सपा कब्जा करें और हिंदू वोट भाजपा को चले जाए। उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम दोनों एक है। मुलायम मुसोलिनी हैं तो मोदी हिटलर।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव नजदीक देखते ही अब कांग्रेस ने भी बेनी प्रसाद वर्मा को सपा पर ताबड़तोड़ हमला करने की खुली छूट दे दी है। इससे पहले मुलायम के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर कांग्रेस हाईकमान कई बार उन्हें चुप रहने की नसीहत दे चुका है।
विज्ञापन


मगर मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के कैंपों में दौरा कर राहुल गांधी के सपा सरकार को निशाने पर लेने के बाद प्रदेश कांग्रेस आक्रमक हुई है। लिहाजा, बेनी प्रसाद वर्मा ने भी मुलायम सिंह पर जबरदस्त निशाना साधा है। बेनी ने मायावती को भी घेरा।

उन्होंने कहा कि 2002 में गोधरा दंगों के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव में मायावती और मुलायम सिंह दोनों ने मिलकर मोदी को हारने से बचाया।

बेनी का आरोप है कि दोनों पार्टियों ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस के वोट काटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें