फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनी ने बढ़ाई पृथ्वीराज की मुसीबत

Wed, 10 Sep 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ साजिश के आरोप पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण मुसीबत में फंस गए हैं। उन्होंने पूर्व इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के आरोप के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सफाई दी है।
विज्ञापन


चव्हाण ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही मैंने राहुल के मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात कही थी, पता नहीं क्यों बेनी प्रसाद वर्मा ने साजिश का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र में एक-दो दिन में ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होनी है।
विज्ञापन


कांग्रेस आलाकमान ने चव्हाण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उद्योग मंत्री नारायण राणे को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाकर पहले ही उनके पर कतर दिए है।

हालांकि चव्हाण का दावा है कि चुनाव का नेतृत्व वे ही करेंगे, लेकिन बेनी के बयान के बाद पृथ्वीराज की और छीछालेदर शुरू हो गई है।

बेनी ने आरोप लगाया है कि चव्हाण और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह राहुल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाकर पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

बेनी का कहना है कि राहुल के यूपीए-2 की सरकार में शामिल होने का बयान देना साजिश का संकेत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें